भरतपुर , जून 14 -- राजस्थान में करौली के मासलपुर चुंगी क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 23 पर शनिवार देर रात सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि उसका पति और पुत्र घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि कुड़गांव थाना क्षेत्र के कांचरौदा गांव निवासी लहरी मीणा अपनी ससुराल में एक बच्चे के जन्मदिन समारोह में शामिल होने के लिए पत्नी सुमन और बेटे अंकुश (10) के साथ मोटर साइकिल से नहरगढ़ जा रहे थे। इसी दौरान भद्रावती पुल के पास उनकी मोटर साइकिल एक जीप से टकरा गई। इससे तीनों घायल हो गये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित