बेंगलुरु , अगस्त 14 -- कर्नाटक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं विधायक गुरुपादगौड़ा संगनगौड़ा पाटिल को शुक्रवार को विधानसभा का निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया। विपक्ष के इस पद के लिए कोई उम्मीदवार खड़ा न करने के कारण उनका चुनाव सर्वसम्मति से हुआ।

सदन के जारी मानसून सत्र के दौरान प्रोटेम स्पीकर टी बी जयचंद्रा ने ध्वनि मत से श्री पाटिल के चुनाव की घोषणा की। मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने पाटिल के नाम का प्रस्ताव रखा था, जिसका उपमुख्यमंत्री जी परमेश्वर ने अनुमोदन किया।

विपक्षी सदस्यों ने इस पूरी चुनाव प्रक्रिया से दूरी बनाये रखी और कोई उम्मीदवार नामांकित नहीं किया। इससे श्री पाटिल के निर्विरोध निर्वाचन का मार्ग प्रशस्त हुआ। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने गुरुवारको मुख्यमंत्री शिवकुमार, उपमुख्यमंत्री परमेश्वर, केपीसीसी अध्यक्ष बी के हरिप्रसाद और कई मंत्रियों और विधायकों की मौजूदगी में अपना नामांकन दाखिल किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित