जींद , अक्टूबर 30 -- हरियाणा के जींद के नरवाना के गांव ढाकल स्थित नाथ संप्रदाय के डेरे में शुक्रवार सुबह साध्वी राजदास पर जानलेवा हमला कर दिया गया। हमलावरों ने उनके सिर पर तेजधार हथियार से कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के समय साध्वी डेरे में अकेली थीं।

सुबह करीब 8 बजे डेरे में निर्माण कार्य के लिए पहुंचे मिस्त्रियों ने साध्वी को परिसर में खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा। उन्होंने तुरंत आसपास के लोगों को सूचना दी और एंबुलेंस की मदद से उन्हें नरवाना के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित