राजनांदगांव , जुलाई 27 -- छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिला हॉकी संघ राजनांदगांव के आगामी कार्यकाल के लिए नवीन कार्यकारिणी के निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार निर्धारित तिथि पर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष सहित अन्य पदों के लिए निर्वाचन संपन्न कराया जाएगा।

निर्वाचन प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी एवं निर्धारित नियमों के अनुरूप संपन्न कराने के लिए गुणेंद्र साव (वरिष्ठ अधिवक्ता ) को मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्ति किया गया है। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 30 जुलाई 2026 को कार्यालय छत्तीसगढ़ हॉकी स्थान म्युनिसिपल स्कूल परिसर में नामांकन पत्र प्राप्त करने, नामांकन जमा करने, जांच, करने की प्रक्रिया की जाएगी दिनांक 31 जुलाई को नाम वापसी 01 अगस्त 2026 को कार्यालय छत्तीसगढ़ हॉकी अंतिम प्रत्याशी सूची का प्रकाशन किया जाएगा । इसके उपरांत आवश्यक होने पर 02 अगस्त को मतदान एवं मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित