बारां , अप्रैल 10 -- राजस्थान में बारां जिला स्थापना दिवस की 35वीं वर्षगांठ पर जिला प्रशासन की ओर से शुक्रवार शाम शूटिंग बॉल खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कोटा रोड स्थित खेल संकुल के शूटिंग बॉल कॉर्ट में आयोजित प्रतियोगिता का विधायक राधेश्याम बैरवा व कार्यवाहक जिला कलक्टर भंवरलाल जनागल के आतिथ्य में विधिवत उद्घाटन किया गया।
अतिथियों ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान जिला खेल अधिकारी विशाल सिंह सहित खेल संघों के प्रतिनिधि व खिलाड़ी भी उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता प्रशासन एवं खेल संघ की टीमों के मध्य खेली गई जिसमें खेल संघ विजेता रहा। अतिथियों ने विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित