अलवर , मई 29 -- राजस्थान में खैरथल-तिजारा के जिला सचिवालय में आग लगने से हड़कंप मच गया।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट ने बताया कि जिला सचिवालय भवन के तृतीय तल पर शुक्रवार को आग लगने की घटना सामने आई। सूचना मिलते ही भवन में स्थापित अग्नि सुरक्षा प्रणाली सक्रिय हो गयी और स्प्रिंकलर सिस्टम के प्रभावी संचालन से आग को प्रारंभिक स्तर पर ही नियंत्रित कर लिया गया।

घटना की सूचना पर दमकल दल तत्काल मौके पर पहुंचा और आवश्यक कार्रवाई करते हुए आग पर पूर्णतः काबू पा लिया। श्री जाट ने बताया कि कलेक्ट्रेट कर्मचारियों ने घबराहट न दिखाते हुए पूरी सूझबूझ और अनुशासन का परिचय दिया और निर्धारित सुरक्षा व्यवस्था के अनुसार सुरक्षित रूप से भवन से बाहर निकल गये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित