भीलवाड़ा , मई 03 -- राजस्थान में जिला बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में 24 से 28 मई तक सांगानेर रोड स्थित फोर आर्म्स बैडमिंटन एकेडमी में 'भीलवाड़ा जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026' का आयोजन किया जाएगा।

जिला बैडमिंटन संघ के सचिव अभिषेक शर्मा ने रविवार को बताया कि पांच दिवसीय इस चैंपियनशिप में अंडर-11, 13, 15, 17, 19, सीनियर और 35 से 75 वर्ष से अधिक तक के आयु वर्ग (महिला एवं पुरुष) के एकल, युगल और मिश्रित युगल मुकाबले होंगे।

उन्होंने बताया कि प्रविष्टि की अंतिम तिथि 18 मई निर्धारित की गई है और ड्रा की घोषणा 23 मई को होगी। अध्यक्ष विजय सिंह शक्तावत ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर आगामी राजस्थान राज्य स्तरीय टूर्नामेंट के लिए भीलवाड़ा जिला टीम का चयन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित