जयपुर , मार्च 22 -- राजस्थान के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने जिला परिषद सीकर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी को चार्जशीट देने तथा पंचायत समिति पलसाना एवं पंचायत समिति पिपराली के विकास अधिकारी एवं अतिरिक्त विकास अधिकारी को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं।
श्री दिलावर ने इसके अलावा स्वच्छता अभियान के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर एवं स्वच्छता प्रभारी को भी निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। श्री दिलावर रविवार को जयपुर से चूरू जाते समय विभिन्न ग्राम पंचायतो का दौरा किया और सफाई व्यवस्था को लेकर निरीक्षण किया और इस दौरान गांवों में गंदगी के अंबार लगे देखकर यह निर्देश दिए।
वह सबसे पहले सीकर जिले की ग्राम पंचायत ठीकरिया पहुंचे,इसके बाद पंचायत समिति पलसाना की ग्राम पंचायत रेवासा पहुंचे। रेवासा में पूरे गांव में गंदगी के अंबार लगे देखकर भड़क गए और उन्होंने ग्रामीणों को बुलाकर पूछा कि गांव में रोज झाड़ू निकलता है क्या। पंचायत की तरफ से सफाईकर्मी आते हैं क्या। इस पर ग्रामीणों ने मंत्री को बताया कि कोई भी झाड़ू लगाने नहीं आता है और ना ही कोई कचरा उठाने गाड़ी आती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित