हाजीपुर , सितंबर 21 -- बिहार में वैशाली की जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह के कुशल मार्गदर्शन एवं निर्देश में महिला सुरक्षा, संरक्षण एवं पारिवारिक विवादों के समाधान के लिए जिला प्रशासन की ओर से निरंतर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में वन स्टॉप सेंटर, वैशाली के सतत प्रयास एवं प्रभावी काउंसलिंग के माध्यम से एक पारिवारिक विवाद का सफलतापूर्वक समाधान कर दंपति के दांपत्य जीवन में पुनः खुशियां लौटाने में सफलता प्राप्त हुई है।

181 महिला हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायत के आलोक में नीलू देवी (बदला हुआ नाम), थाना-भगवानपुर, जिला-वैशाली द्वारा अपने पति एवं ससुराल पक्ष से मानसिक प्रताड़ना तथा पारिवारिक विवाद की शिकायत दर्ज कराई गई थी।

शिकायत के अनुसार नीलू देवी का वर्ष 2019 में प्रेम विवाह हुआ था। विवाह के बाद दंपति तीन बच्चों के साथ जीवन-यापन कर रहे थे, लेकिन समय के साथ छोटी-छोटी बातों को लेकर उत्पन्न विवाद के कारण पति-पत्नी के बीच तनाव बढ़ गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह ने वन स्टॉप सेंटर, वैशाली को त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित