बारां , मई 04 -- राजस्थान के बारां में सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर और न्यायालय परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जिला कलेक्टर और डीजे की मेल आईडी पर न्यायालय परिसर को मध्याह्न सवा 12 बजे बम से उड़ाने की धमकी मिली। मेल मिलने के बाद दोनों ही परिसरों को खाली करा लिया गया, जिसके चलते दैनिक कामकाज बंद हो गया।

सूचना मिलने पर दमकल और पुलिस दल को तैनात किया गया। इस घटना के चलते न्यायिक कामकाज भी ठप रहा ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित