पटना , अप्रैल 30 -- राजधानी पटना के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष ने 09 मई 2026 को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए गुरुवार को प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर विदा किया।
आगामी 09 मई 2026 को निर्धारित राष्ट्रीय लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा मुकदमो के निष्पादन और आमजन की भागीदारी के लिए जागरूकता अभियान तथा प्रचार एवं प्रसार के लिए पटना जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से कई प्रचार वाहनों को आज पटना के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष रूपेश देव एवं सचिव ज्योति नंदन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । मौके पर कई न्यायिक पदाधिकारी एवं विधिक सेवा प्राधिकार के पैनल वकीलों के अलावा अन्य अधिवक्ता भी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित