बारां , मई 16 -- राजस्थान में बारां के राजकीय जिला चिकित्सालय में शनिवार को एक महिला वार्ड लेडी से कथित मारपीट और अभद्र व्यवहार का मामला सामने आने के बाद अस्पताल परिसर में हंगामे की स्थिति बन गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पूजा वर्मा नामक महिला ने अस्पताल के प्रभारी मोहनलाल पर गाली-गलौज एवं मारपीट करने का आरोप लगाया है। मामला पुलिस चौकी तक पहुंच गया। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग अस्पताल परिसर में एकत्र हो गए और विरोध जताया।

बताया जा रहा है कि विवाद अस्पताल के एक कक्ष के ताले को लेकर शुरू हुआ, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि कहासुनी बढ़ने पर महिला के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की गई।

घटना के बाद महिला ने अस्पताल पुलिस चौकी पर शिकायत करके कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित