पौड़ी , जुलाई, 13 -- उत्तराखंड के पौड़ी गढवाल जिला चिकित्सालय में अब मरीजों को गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाइयां किफायती दरों पर उपलब्ध हो सकेंगी। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की जिला शाखा द्वारा सोमवार को अस्पताल परिसर में रेडक्रॉस जेनेरिक मेडिकल स्टोर का शुभारंभ किया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिव मोहन शुक्ला ने स्टोर का उद्घाटन करते हुए कहा कि अस्पताल परिसर में जेनेरिक मेडिकल स्टोर शुरू होने से मरीजों और उनके परिजनों को आवश्यक दवाइयां आसानी से और कम कीमत पर उपलब्ध होंगी। इससे बाहर से महंगी दवाइयां खरीदने की आवश्यकता काफी हद तक समाप्त होगी तथा उपचार का आर्थिक बोझ भी कम होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित