अलवर , अप्रैल 01 -- राजस्थान में अलवर के जिला कलेक्टर आर्तिका शुक्ला ने राजगढ़ कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का गहनता से निरीक्षण किया।

आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर डॉ. विशाल सिद्ध एवं प्रभारी डॉ. रमेश मीना से जानकारी ली एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पर्ची काउंटर के पास दृश्य पटल, एमओटी में हाफ कटर एवं द्वार पर पर्दे लगाने के लिए निर्देशित किया।

कलेक्टर शुक्ला ने बताया कि आगामी दिनों में गर्मी एवं लू का मौसम आने वाला है, जिसको लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया, वहां व्यवस्था अच्छी मिली है। उन्होंने बताया कि राजगढ़ सीएचसी में सीजेरियन सेक्शन ज्यादा से ज्यादा करवाने हैं, जिसके लिए उन्होंने निर्देश दिये हैं। हर सीएचसी में महिला की गर्भावस्था की जटिलता के कारण प्रसव सामान्य नहीं हो सकता है। वह काम सीएचसी स्तर पर होना चाहिए, न कि उनको अन्यत्र भेजना चाहिए, जबकि राजगढ़ में एनेस्थिया, गोयकोलॉजी के चिकित्सक भी हैं। जिसको लेकर विशेष रूप से चर्चा की है।

उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में यहां एक ट्रॉमा सेंटर बनने वाला है। जिसके लिए एनसीआर से फंड मिला है। उसकी अभी शुरुआत नहीं हुई है। सम्भवत: इसी हफ्ते से कार्य शुरू हो जाएगा। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. योगेंद्र शर्मा, उपखंड अधिकारी सीमा मीना, तहसीलदार कल्याण सहाय, मुकेश सोनी सहित अन्य कार्मिक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित