भीलवाड़ा , मई 26 -- राजस्थान में भीलवाड़ा में केंद्र सरकार की प्रसाद योजना के तहत भगवान देवनारायण की जन्मभूमि एवं विश्व विख्यात तीर्थ स्थल मालासेरी डूंगरी में चल रहे तीर्थ कॉरिडोर निर्माण कार्यों का मंगलवार को जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू ने निरीक्षण करके प्रगति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान श्री संधू ने विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों से कार्यों की स्थिति की जानकारी ली।

मालासेरी डूंगरी देवनारायण मंदिर के पुजारी हेमराज पोसवाल ने कॉरिडोर से जुड़े निर्माण स्थलों का निरीक्षण करवाते हुए चल रहे विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रसाद एवं स्वदेश दर्शन योजना के तहत श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, सौंदर्यीकरण एवं अन्य विकास कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। इस दौरान मालासेरी डूंगरी के समग्र विकास एवं भविष्य की योजनाओं को लेकर भी चर्चा की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित