पटना , सितंबर 04 -- िहार के जिला अस्पतालों में सर्जरी की सुविधाओं का लगातार विस्तार हो रहा है। अब मरीजों को अपने ही जिले में पहले की तुलना में अधिक संख्या में सर्जिकल सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं। जून से अगस्त 2026 के बीच जिला अस्पतालों में सर्जरी की संख्या में लगातार बढ़ोतरी इसका स्पष्ट संकेत है। जिला अस्पतालों में सर्जिकल सेवाओं को अधिक प्रभावी और नियमित बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार निगरानी एवं समीक्षा की जा रही है।
राज्य के जिला अस्पतालों में जून 2026 में कुल 2,428 सर्जरी हुई थीं। जुलाई में यह संख्या बढ़कर 5,650 और अगस्त में 8,209 हो गई। यानी अगस्त में जुलाई महीने की तुलना में 2,559 अधिक सर्जरी की गईं, जो जुलाई की तुलना में 45.3 प्रतिशत की वृद्धि है। तीन महीनों के दौरान सर्जरी की संख्या में यह निरंतर वृद्धि जिला अस्पतालों में उपलब्ध सर्जिकल सेवाओं के बेहतर उपयोग और संचालन को दर्शाती है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला अस्पतालों में उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करने, सर्जिकल सेवाओं को नियमित रूप से संचालित करने और विशेषज्ञ विभागों की कार्यक्षमता बढ़ाने पर लगातार जोर दिया जा रहा है। इसका असर अस्पतालों में होने वाली सर्जरी की बढ़ती संख्या के रूप में सामने आ रहा है। विभाग का प्रयास है कि जिला अस्पतालों में उपलब्ध ऑपरेशन थिएटर, आवश्यक उपकरण, विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की सेवाओं का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित हो तथा मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही आवश्यक उपचार मिल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित