सतना , मार्च 20 -- मध्यप्रदेश के सतना जिला न्यायालय परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार गुरुवार शाम जिला अदालत की मेल आईडी पर धमकी भरा संदेश प्राप्त हुआ, जिसमें न्यायालय परिसर को विस्फोट से उड़ाने की बात कही गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं और पूरे परिसर की सघन तलाशी ली गई।

तलाशी अभियान के दौरान फिलहाल कोई भी विस्फोटक सामग्री नहीं मिली है। एहतियात के तौर पर न्यायालय परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने बताया कि धमकी भरा मेल भेजने वाले अज्ञात व्यक्ति की पहचान कर उसे पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले की जांच जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित