गौतमबुद्धनगर , मई 27 -- उत्तर प्रदेश में जिला गौतमबुद्धनगर जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जिलाधिकारी मेधा रुपम ने आज निरीक्षण संबंधी जानकारी साझा करते हुए बताया कि वेयरहाउस के मुख्य द्वार पर लगाए गए ताले एवं सील का बारीकी से निरीक्षण किया गया। जांच में सभी ताले एवं सील पूरी तरह सुरक्षित और व्यवस्थित पाए गए। इसके बाद उन्होंने परिसर में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। सभी कैमरे सुचारु रूप से संचालित मिले, जिससे वेयरहाउस की निगरानी व्यवस्था संतोषजनक पाई गई।
निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। साथ ही उन्होंने सुरक्षा कर्मियों को पूरी सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित