टिहरी , जनवरी 28 -- उत्तराखंड में टिहरी गढ़वाल जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट के वीसी कक्ष में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में यातायात एवं सड़क सुरक्षा कार्यों की प्रगति और पूर्व बैठक के निर्देशों के अनुपालन की विस्तृत समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को चारधाम यात्रा मार्गों का संयुक्त सर्वेक्षण कर आवश्यक सुधारों की रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) को अनावश्यक साइनेज और विज्ञापन पोस्टर हटाने की कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देशित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित