फ्लोरिडा (अमेरिका) , मार्च 30 -- यानिक सिनर ने जिरि लेहेका को 6- 4, 6- 4 से हराकर मियामी ओपन पुरूष एकल खिताब अपने नाम कर लिया है। इस जीत के साथ ही सिनर पहले ऐसे खिलाड़ी बन गये है जिन्होंने 'सनशाइन डबल' पूरा किया। उन्होंने कैलिफ़ोर्निया में इंडियन वेल्स और फ़्लोरिडा के हार्ड कोर्ट पर बिना कोई सेट हारे दोनों ट्रॉफियां जीती हैं। इटली के सिनर ने वर्षा बाधित मियामी फाइनल में चेक गणराज्य के 21वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी जिरी लेहेका पर सिनर की 6-4, 6-4 की शानदार जीत ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि वह और अल्काराज बाकी खिलाड़ियों से कितने आगे हैं।

दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी सिनर ने अब मास्टर्स टूर्नामेंट में लगातार 34 सेट जीते हैं। इसके साथ ही वह नोवाक जोकोविच और राफेल नडाल के साथ उन चुनिंदा खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने ग्रैंड स्लैम के बाद के स्तर के टूर्नामेंट में लगातार तीन खिताब जीते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित