वडौदरा , अक्टूबर 23 -- जिम्म्बाब्वे की महिला टीम ने शुक्रवार को टॉस जीतकर भारत के खिलाफ पहले एकदिवसीय मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

आज यहां जिम्बाब्वे की महिला टीम की कार्यवाहक कप्तान नोमवेलो सिंबाडा ने टॉस जीतने के बाद कहा कि हम स्कोरबोर्ड पर रन बनाना चाहते हैं ताकि हमारे ऊपर रन का दबाव न रहे। (नियमित कप्तान अंकोमो के न खेलने पर) उन्हें निगल है इसलिए वह इस मुक़ाबले से बाहर हैं।

वहीं भारतीय महिला टीम की कप्तान स्मृति मंधाना ने कहा कि हम भी पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे। जिंतामणि कलिता आज डेब्यू कर रही हैं। उन्होंने हाल ही में इंडिया ए के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है। टी-20 सीरीज से हमारे एकादश में कुछ बदलाव भी हुए हैं। यह लाल मिट्टी वाली पिच है, पिछली बार जब हमने डब्ल्यूपीएल खेला तो यहां काली मिट्टी वाली पिच थी।

दोनों टीमें इस प्रकार है:-भारत (एकादश): स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर, तेजल हसबनिस, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), एन श्री चरणी, जिंतिमणी कलिता, सयाली सतघरे और क्रांति गौड़।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित