हरारे , जुलाई 23 -- मयंक यादव और प्रिंस यादव (दो-दो विकेट) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत भारत ने जिम्बाब्वे को पहले टी 20 में गुरूवार को सात विकेट पर 125 रन पर रोक दिया।

मैच की पहली ही गेंद पर मयंक यादव ने भारत को सफलता दिला दी थी और उनके दोहरे झटकों की बदौलत पावरप्ले में ही ज़िम्बाब्वे को तीन झटके लग गए थे। रज़ा के रूप में ज़िम्बाब्वे को 32 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। हालांकि इसके बाद रायन बर्ल (26) और वेस्ली मधेवेरे(39) में साझेदारी पनपी। लेकिन मधेवेरे और तडिवनाशे मारुमानी (नाबाद 27) ने ज़िम्बाब्वे को 125 तक पहुंचाया।

भारत की तरफ से मयंक ने 18 रन पर दो और प्रिंस ने 19 रन पर दो विकेट लिए। शिवम दुबे और रवि बिश्नोई को एक-एक विकेट मिला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित