बुलावायो , मई 29 -- दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम इस साल के आखिर में पांच टी-20 मैचों की सीरीज के लिए पहली बार जिम्बाब्वे के दौरे पर आयेगी। जिम्बाब्वे क्रिकेट ने बताया कि दोनों टीमें इस साल सितंबर में बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में पांच टी-20 खेलेंगी।
इस सीरीज में सीनियर स्तर पर दोनों टीमे यहां पर पहली बार खेलेंगी। मई 2017 में दक्षिण अफ्रीका में क्वाड्रैंगुलर सीरीज के दौरान दोनों टीमें दो बार एक-दूसरे से भिड़ी थीं।
जिम्बाब्वे महिला टीम ने आखिरी बार सितंबर-अक्टूबर 2025 में घरेलू सीरीज खेली थी, जब उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात महिला टीम की मेजबानी की थी। उसके बाद, जिम्बाब्वे ने न्यूजीलैंड और पाकिस्तान का दौरा किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित