बीजिंग , अप्रैल 10 -- चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने शुक्रवार को ताइवान की कुओमिन्तांग पार्टी की अध्यक्ष चेंग ली-वुन से मुलाकात की।

पिछले 10 वर्षों में चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) और कुओमिन्तांग नेताओं के बीच पहली मुलाकात है।

भारत में चीन के राजदूत शू फीहोंग ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि कि श्री जिनपिंग ने इस बैठक को 'बेहद महत्वपूर्ण' बताया और इस बात पर जोर दिया कि "ताइवान जलडमरूमध्य की स्थिति और अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य चाहे जैसा भी हो जलडमरूमध्य के दोनों ओर के चीनियों के एक साथ आने की मौजूदा गति नहीं बदलेगी।"श्री जिनपिंग ने कहा कि जलडमरूमध्य के दोनों ओर के लोग शांति और बेहतर जीवन की आकांक्षा रखते हैं, यह एक ऐसी जिम्मेदारी है जिससे सीपीसी और कुओमिन्तांग 'पीछे नहीं हट सकते' और यह दोनों पार्टियों के लिए मिलकर काम करने की एक प्रेरक शक्ति है।

सीपीसी केंद्रीय समिति और श्री जिनपिंग द्वारा आमंत्रित सुश्री चेंग पिछले एक दशक में चीनी मुख्य भूमि पर प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने वाली कुओमिन्तांग की पहली नेता हैं। बीजिंग से प्रतिनिधिमंडल ने जियांग्सू प्रांत और शंघाई का दौरा किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित