, Aug. 13 -- मंत्री मदन सहनी ने कहा कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिस सोच और उद्देश्य के साथ बिहार में शराबबंदी लागू की थी, उसका सकारात्मक असर समाज में स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पहले गरीब और मजदूर परिवारों में दैनिक कमाई का एक बड़ा हिस्सा शराब पर खर्च हो जाता था, लेकिन शराबबंदी के बाद इन परिवारों की आर्थिक बचत बढ़ी है और उनके जीवन में स्थिरता आई है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि महिलाओं के खिलाफ होने वाली हिंसा में भी कमी देखने को मिली है।
श्री सहनी ने कहा कि विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि बिहार में यदि किसी कंपनी की शराब जब्त होती है तो संबंधित कंपनी के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। शराब की तस्करी और अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ भी सरकार लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि कानून तोड़ने वाला कोई भी व्यक्ति हो, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित