पटना , अक्टूबर 03 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ममता, त्याग और संतान की दीर्घायु की कामना के पावन पर्व जीवित्पुत्रिका व्रत (जितिया) के अवसर पर सभी माताओं को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर अपने संदेश में कहा कि मां और संतान के प्रेम का यह पावन बंधन सदैव अटूट रहे तथा सभी माताओं और उनके बच्चों के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि बनी रहे।
श्री चौधरी ने मातृत्व के इस पावन पर्व पर सभी माताओं के प्रति सम्मान और शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए उनके और उनकी संतानों के मंगलमय जीवन की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित