नयी दिल्ली , अक्टूबर 23 -- घरेलू थोक जिंस बाजारों में शुक्रवार को लगभग सभी जिसों की कीमतों में तेजी रही। चावल, गेहूं, दालों और खाद्य तेलों के भाव चढ़ गए। वहीं, चीनी के भाव लगभग स्थिर रहे।
मीठे के थोक बाजार में चीनी की औसत कीमत 5,426 रुपये प्रति क्विंटल पर लगभग स्थिर रही। गुड़ चार रुपये सस्ता हुआ और 5,946 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। खुदरा बाजार में चीनी की औसत कीमत 11 पैसे बढ़कर 58.43 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत आठ रुपये बढ़कर 4,286 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गई। गेहूं तीन रुपये महंगा हुआ और 2,906 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। वहीं, आटे का भाव तीन रुपये टूट गया।
दाल-दलहनों में मूंग दाल की औसत कीमत 21 रुपये बढ़ गई। तुअर दाल 19 रुपये और उड़द दाल 10 रुपये महंगी हुई। चना दाल में आठ रुपये और मसूर दाल में छह रुपये की तेजी रही।
मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में आज पाम ऑयल का दिसंबर वायदा 25 रिंगिट चढ़कर 4,817 रिंगिट प्रति टन पर रहा। दिसंबर का अमेरिकी सोया तेल वायदा भी 0.03 प्रतिशत बढ़कर 66.76 सेंट प्रति पौंड बोला गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित