लखनऊ , अक्टूबर 01 -- प्रसिद्ध हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब ने बालों की देखभाल को लेकर लोगों को कई जरूरी सुझाव दिए हैं। उन्होंने कहा कि बालों में तेल लगाने का भी सही तरीका और समय होता है, इसलिए रात में बालों में तेल लगाने से बचना चाहिए। संभव हो तो रोज हेयर वॉश किया जा सकता है। उन्होंने बदलते हेयर केयर ट्रेंड और लोगों की जरूरतों को समझने पर भी जोर दिया। लखनऊ में आयोजित जावेद हबीब हेयर एंड ब्यूटी लिमिटेड की फ्रेंचाइजी मीट-2026 में पहुंचे श्री हबीब ने कहा कि बालों की देखभाल में नियमित सफाई और सही तरीके से हेयर केयर पर ध्यान देना जरूरी है। इससे बालों को स्वस्थ रखने में मदद मिल सकती है।

उन्होंने फ्रेंचाइजी पार्टनर्स के साथ हेयर एवं ब्यूटी इंडस्ट्री में बदलते ट्रेंड, ग्राहकों की बदलती अपेक्षाओं, व्यवसाय विस्तार और भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि फ्रेंचाइजी नेटवर्क की सफलता में पार्टनर्स की महत्वपूर्ण भूमिका है। निरंतर ज्ञान, बेहतर सेवाओं और मजबूत ग्राहक अनुभव के माध्यम से व्यवसाय को आगे बढ़ाया जा सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित