जालौन , अप्रैल 08 -- उत्तर प्रदेश के जालौन में 14 दिन पहले लापता हुए युवक का शव मिला है।

अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार वर्मा ने बुधवार को बताया कि थाना माधौगढ़ क्षेत्र के ग्राम रुद्रपुरा निवासी परमाल सिंह ने 27 मार्च को अपने पुत्र कमल प्रताप सिंह उर्फ कुक्के की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजनों के मुताबिक कमल प्रताप 25 मार्च को बिना बताए घर से निकल गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना माधौगढ़ पुलिस ने सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर जांच आरंभ कर दी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित