जालौन , मई 9 -- उत्तर प्रदेश के जालौन में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत में दो लाख 36 हजार से अधिक मामलों का निस्तारण किया गया।
जिले की सभी तहसीलों स्थित दीवानी न्यायालयों में भी लोक अदालत का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान स्वास्थ्य शिविर, एक जिला एक उत्पाद तथा जिला कारागार के बंदियों द्वारा तैयार हस्तनिर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र रही।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शाम्भवी ने बताया कि लोक अदालत में विभिन्न न्यायालयों ने रिकॉर्ड संख्या में मामलों का निस्तारण किया। जिला जज ने 22 मामलों का निपटारा करते हुए पक्षकारों को 1.26 करोड़ रुपये दिलाए। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी अनिल कुमार वशिष्ठ ने 78 मामलों में 29.20 लाख रुपये क्षतिपूर्ति दिलाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित