जालौन , मई 8 -- उत्तर प्रदेश में जालौन जिले के माधौगढ़ कस्बे में शुक्रवार को एक युवक ने फांसी लगा कर अपनी इहलीला समाप्त कर ली।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मालवीय नगर मोहल्ला निवासी विकास (22) ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और फील्ड यूनिट की टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य संकलन की कार्रवाई कराई गई। इसके बाद मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित