जालौन , अगस्त 14 -- उत्तर प्रदेश में जालौन जिले के कुठौंद थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर यमुना नदी में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि मसगांव निवासी जवान दोहरे के पुत्र कमल दोहरे (12) और मनीष (10) दोपहर करीब 12 बजे यमुना नदी के किनारे बकरियां चरा रहे थे। इसी दौरान एक बकरी नदी की ओर चली गई। उसे वापस लाने के प्रयास में कमल नदी किनारे पहुंचा, जहां अचानक उसका पैर फिसल गया और वह तेज बहाव के साथ गहरे पानी में चला गया। कमल को डूबता देखकर छोटे भाई मनीष ने खुद को संभाला और किसी तरह नदी से बाहर निकल आया लेकिन कमल का कोई पता नहीं चल सका।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित