जालौन , मई 23 -- उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली कोंच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3.650 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने शनिवार को बताया कि कोतवाली कोंच पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली, जिनके पास से कुल 3.650 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान निखिल वर्मा पुत्र स्वर्गीय देवेंद्र कुमार (27) तथा बुद्ध सिंह रैकवार पुत्र चंद्रशेखर (26) निवासी ग्राम अंडा, कोतवाली कोंच, जनपद जालौन के रूप में हुई है।

पुलिस ने बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर कोतवाली कोंच में धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित