जालौन , जून 29 -- उत्तर प्रदेश के जनपद जालौन में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ब्लॉक प्रमुख रामराज निरंजन ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आईएएस रिंकू सिंह राही पर धक्का मुक्की और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है।

भाजपा नेता श्री निरंजन ने प्रेस वार्ता में बताया कि जालौन में तैनात ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रिंकू सिंह राही ने उन पर निरीक्षण के दौरान धक्का-मुक्की, अभद्रता की है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ गया है। ब्लॉक प्रमुख ने जिलाधिकारी को लिखित शिकायत देकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।

श्री निरंजन के अनुसार 23 जून को रिंकू सिंह राही उनके बेतवा आइस एंड कोल्ड स्टोरेज का निरीक्षण करने पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा मानकों और आवश्यक अभिलेखों की जांच शुरू की। आरोप है कि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने सभी दस्तावेज मात्र ढाई मिनट के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। मैनेजर द्वारा अधिक समय की मांग किए जाने पर कथित रूप से विवाद बढ़ गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित