जालौन , अप्रैल 12 -- उत्तर प्रदेश में जालौन जिले के माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र में रविवार को एक स्कूली छात्र ने घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने बताया कि डिकौली गांव निवासी मनीष का पुत्र प्रदुम (13) घर के एक कमरे में मौजूद था। काफी देर तक बाहर न निकलने पर परिजनों को संदेह हुआ। जब परिवार के लोग कमरे में पहुंचे तो प्रदुम फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। आनन-फानन में परिजनों ने उसे फंदे से उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माधौगढ़ पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही माधौगढ़ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित