जालौन , अप्रैल 18 -- उत्तर प्रदेश में जालौन के जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश, लखनऊ की 17 अप्रैल की संशोधित अधिसूचना के तहत जनपद जालौन की सभी ग्राम पंचायतों की निर्वाचन नामावलियों का वृहद पुनरीक्षण निर्धारित समय सारणी के अनुसार किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि मतदाताओं के डुप्लीकेशन हटाने एवं कंप्यूटरीकरण का कार्य 21 अप्रैल से 28 मई तक किया जाएगा। इसके उपरांत 29 मई से 9 जून तक मतदान केंद्रों का क्रमांकन, मतदेय स्थलों के वार्डों की मैपिंग, मतदाता क्रमांक, एसवीएन आवंटन तथा मतदाता सूची की फोटो प्रतियों का कार्य संपन्न होगा। अंतिम निर्वाचन नामावली का प्रकाशन 10 जून तक किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित