जालौन , सितंबर 10 -- उत्तर प्रदेश में जालौन जिले के कदौरा थाना क्षेत्र के बसरेही गांव में गुरुवार को एक युवक का शव घर के अंदर कमरे में फंदे पर लटका मिला।

थाना प्रभारी परमिंदर सिंह ने बताया कि बसरेही गांव निवासी संजू (35) का शव घर के अंदर कमरे में फंदे पर लटका मिला है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

पुलिस के अनुसार युवक ने किन परिस्थितियों में फांसी लगाई, इसका अभी स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होने की संभावना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित