नयी दिल्ली , मई 19 -- दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान का जालोर और राष्ट्रीय राजधानी के बीच अब सीधा रेल सम्पर्क स्थापित होने जा रहा है।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 22 मई को जालोर स्टेशन से भुज-दिल्ली एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस मौके पर जालोर के सांसद लूंबाराम तथा अन्य जन प्रतिनिधिगण भी उपस्थित रहेंगे।
भुज-दिल्ली-भुज एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या: 19403/19404) अंजार, गांधीधाम, भचाउ, भीलडी, धनेरा, रानीवाडा, मारवाड भीनमाल, मोदरान, जालोर, मोकलसर, समदडी, लूनी, पाली मारवाड़, मारवाड जं, ब्यावर, अजमेर, किषनगढ़, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, बांदीकुई, अलवर और रेवाडी स्टेशनों पर रुकेंगी।
रेलवे ने मंगलवार को बताया कि इस ट्रेन के शुरू होने से जोलार और आसपास के क्षेत्र के लिए लाभ दायक साबित होगी, क्योंकि राजस्थान के इस इलाके का पहली बार देश की राजधानी से सीधा संपर्क स्थापित होगा।
नयी रेल सेवा पश्चिमी भारत और उत्तर भारत के बीच मजबूत संपर्क स्थापित करते हुए विकास में अहम योगदान प्रदान करेगी।
इस अवसर पर श्री लूंबाराम, माननीय सांसद-जालोर सहित अन्य जन प्रतिनिधिगण भी उपस्थित रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित