जालंधर , सितंबर 15 -- पंजाब में जालंधर पुलिस और नगर निगम ने 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान के तहत संयुक्त कार्रवाई करते हुए थाना बस्ती बावा खेल क्षेत्र में विक्रमजीत विक्की के कथित अनधिकृत निर्माण को ध्वस्त कर दिया है।

एसीपी वेस्ट आतिश भाटिया ने मंगलवार को बताया कि विक्रमजीत विक्की के खिलाफ 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं और इनमें से कई मामलों में उसे दोषी ठहराया जा चुका है। उसके खिलाफ नवीनतम मामला जुलाई 2026 में दर्ज हुआ था। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह फिलहाल अदालत से जमानत पर बाहर है और न तो फरार है और न ही घोषित अपराधी है।

पुलिस के अनुसार तोड़फोड़ की कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिए विक्रमजीत विक्की को कुछ समय के लिए पुलिस निगरानी में रखा गया था। उसकी कथित स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए मौके पर आवश्यक सुरक्षा एवं चिकित्सा संबंधी सावधानियां भी बरती गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित