जालंधर , मई 26 -- जालंधर के उपायुक्त वरजीत वालिया की अगुवाई में जिले की 5 नगर काउंसिलों और 2 नगर पंचायतों के लिए मंगलवार को मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से जारी है और मतदाता उत्साह के साथ अपने मताधिकार का उपयोग कर रहे हैं।

जिला प्रशासन के अनुसार नगर काउंसिल आदमपुर, करतारपुर, नकौदर, नूरमहल और फिल्लौर के साथ-साथ नगर पंचायत मेहतपुर और लोहियां खास में मतदान शांतिपूर्ण माहौल में चल रहा है। दोपहर 12 बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार नगर काउंसिल आदमपुर में 31.36 प्रतिशत, करतारपुर में 32.71 प्रतिशत, नकौदर में 32.12 प्रतिशत, नूरमहल में 35.58 प्रतिशत तथा फिल्लौर में 31.51 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

इसी प्रकार नगर पंचायत मेहतपुर में 36.17 प्रतिशत और लोहियां खास में 36.86 प्रतिशत मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। जिला प्रशासन ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा और अन्य आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं तथा मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित