जालंधर , सितंबर 16 -- पंजाब के जालंधर में बुधवार को एच1एन1 के चार नये मामले सामने आये और इसके साथ जिले में अब तक एच1एन1 के कुल संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 21 हो गयी है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बयान के अनुसार जिले में अब तक कुल 115 संदिग्ध मामलों की जांच की गयी है। वर्तमान में एक मरीज लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में भर्ती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित