जालंधर , अगस्त 08 -- पंजाब के जालंधर में शनिवार सुबह जालंधर-मकसूदां बाईपास हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 6:30 बजे उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार स्विफ्ट कार सड़क किनारे खड़े लोडेड कैंटर ट्रक के पीछे जा टकराई।

पुलिस थाना डिवीजन नंबर-1 के एसएचओ सब-इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार में सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित