जामताड़ा , दिसंबर 27 -- झारखंड के जामताड़ा जिले के चार खिलाड़ियों का चयन बंगलुरू के कर्नाटक में आयोजित 44वीं जूनियर राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

खो-खो टीम में जामताड़ा जिला खो-खो संघ के तीन (3) बालिका खिलाड़ी एवं (1) बालक खिलाड़ी का चयन किया गया, जिसमें बालिका वर्ग में नैंसी सिन्हा, दीप्ति बास्की, स्वीटी मुर्मू एवं बालक वर्ग में तरुण कुमार हांसदा का चयन 44वीं जूनियर राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए हुआ है। 31 दिसंबर से 4 जनवरी तक कर्नाटक के बेंगलुरु में आयोजित होने वाले 44 वीं राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में जामताड़ा के चार खिलाड़ियों के चयन होने से जामताड़ा के विभिन्न खेल परिवारों में हर्ष का माहौल है।

इस अवसर पर ज्ञान रेणु विद्या निकेतन स्कूल के सभागार में सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया एवं सभी चयनित खिलाड़ी सीनियर खिलाड़ी राज कुमार हेंब्रम, सुभाष सोरेन के साथ रांची के लिए रवाना होंगे।

जानकारी देते हुए जामताड़ा जिला खो-खो संघ के सचिव नंदन कुमार सिंह ने दिए एवं जामताड़ा जिला खो-खो संघ के अध्यक्ष डॉ दुर्गा दास भंडारी, मुख्य संरक्षक अजय सिंह, संरक्षक श्यामल मंडल एवं वरीय उपाध्यक्ष डॉ चंचल भंडारी ने सभी चयनित खिलाड़ियों को ढेर सारी शुभकामनाएं एवं बधाई दिया।

जामताड़ा जिला खो खो संघ के मुख्य संरक्षक अजय सिंह ने बताया कि हमारे जामताड़ा जिला एवं पूरे झारखंड राज्य के लिए गर्व का विषय है । उन्होंने बताया कि चयनित खिलाड़ी बेंगलुरु में आयोजित होने वाले खो-खो प्रतियोगिता में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।

इस कार्यक्रम मे उपस्थित मुख्य रूप से उपाध्यक्ष भूपेश गुप्ता, कमलेश मंडल, सचिव नंदन कुमार सिंह , कोषाध्यक्ष गौरव जोशी, आकाश साव, सदस्य राज कुमार, सुभाष, प्रीतम मुर्मू, रामजीत मुर्मू, एवं सभी आए हुए अभिभावक गण उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित