टोक्यो , अप्रैल 20 -- जापान के होंशु द्वीप के पूर्वी तट पर रविवार को भूकंप आने के बाद सुनामी की लहरें देखी गयी हैं।
चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र (सीईएनसी) के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.5 मापी गयी। सीईएनसी द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई पर आया और इसका केंद्र 39.85 डिग्री उत्तरी अक्षांश तथा 143.10 डिग्री पूर्वी देशांतर पर दर्ज किया गया।
भूकंप के बाद प्रशांत महासागर में इवाते और आओमोरी प्रांतों के तटों के पास सुनामी की लहरें देखी गई हैं। इवाते प्रांत के कुजी बंदरगाह पर 80 सेंटीमीटर ऊंची लहर दर्ज की गयी।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, आओमोरी और मियागी के प्रभावित प्रान्तों में स्थित परमाणु संयंत्रों में अब तक किसी भी प्रकार की असामान्यता की सूचना नहीं मिली है। फुकुशिमा दाइची तथा दाइनी परमाणु संयंत्रों में भी कोई असामान्यता देखने को नहीं मिली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित