ओसाका (जापान) , अगस्त 27 -- केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की चार दिवसीय जापान यात्रा पर निप्पॉन पेंट होल्डिंग्स के शीर्ष अधिकारियों और निप्पॉन पेंट इंडिया के प्रबंध निदेशक शरद मल्होत्रा ने उनसे मुलाकात की।

निप्पॉन पेंट इंडिया निपसिया ग्रुप का हिस्सा है जो जापानी कंपनी निप्पॉन पेंट होल्डिंग्स की सहायक कंपनी है।

बैठक में पेंट्स एवं कोटिंग्स उद्योग में भारत-जापान सहयोग को मजबूत करने के अवसरों के साथ-साथ भारत के तेजी से बढ़ रहे विनिर्माण और बुनियादी ढांचा क्षेत्र पर चर्चा हुई। निप्पॉन पेंट के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व श्री मल्होत्रा और निप्पॉन पेंट होल्डिंग्स के निदेशक, रिप्रेजेंटेटिव एग्जीक्यूटिव ऑफिसर एवं सह-अध्यक्ष युइचिरो वाकात्सुकी ने किया। प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय बाजार में कंपनी के निरंतर निवेश और विकास की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित