सानो (जापान) , सितम्बर 22 -- जापान ने ऐतिहासिक टी 20 मैच में भारत को पांच ओवर में चार विकेट पर 32 रन पर रोक दिया। भारत का जापान में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट का पहला मुक़ाबला आख़िरकार सिर्फ़ पांच ओवर का रह गया। मैच से पहले के दो दिनों में हुई ज़ोरदार बारिश के कारण इस एकमात्र टी 20 को घटाकर पांच ओवर का कर दिया गया, जो किसी मैच को पूरा कराने के लिए न्यूनतम अवधि है। मैच वाले दिन बारिश नहीं हुई, लेकिन मैदान को सूखने में काफ़ी समय लगा, क्योंकि वहां इतने बड़े स्तर का क्रिकेट खेलने की आदत नहीं है।
भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया। पिच जैसी भी रही हो लेकिन भारतीय टीम को सिर्फ़ 32 के स्कोर पर रोक देना एक बड़ी उपलब्धि है। जापान ने पांचों ओवर स्पिनर से करवाया। पिच धीमी थी, गेंद काफ़ी टर्न हो रही थी लेकिन बाएं हाथ के बल्लेबाज़ों के सामने जापान के ऑफ़ ब्रेक गेंदबाज़ों ने ग़जब का जाल बुना। साथ ही पूरी पारी में शायद ही कोई ग़लत गेंद डाली। हालांकि जापानी गेंदबाज़ अगर पांच वाइड को संभाल पाते और दो बार बाहरी किनारे से चौका नहीं जाता तो मामला और भी गंभीर हो जाता।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित