निशिन (जापान) , सितंबर 18 -- श्री चरणी (चार विकेट) और शेफाली वर्मा ( दो विकेट/ नाबाद 40) रन के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारतीय महिला टीम ने शुक्रवार को एशियाई खेलों की क्रिकेट स्पर्धा के चौथे क्वार्टरफाइनल में जापान की टीम को 90 गेंदें शेष रहते आठ विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
जापान के 57 रनों के जवाब में भारतीय टीम ने पांच ओवरों में दो विकेट पर 59 रन बनाकर मुकाबला आठ विकेट से अपने नाम कर लिया। शेफाली वर्मा ने 15 गेंदों में छह चौके और दो छक्के उड़ाते हुए (नाबाद 40) रन बनाये। ऋचा घोष छह गेंदों में (12) रन बनाकर नाबाद रही। भारत के दोनों विकेट दूसरे और तीसरे ओवर में जी कमालिनी (शून्य) और भारती फूलमाली (छह) रन के रूप में गिरे। जापान की ओर से नोनोहा यासुमोटो और अयाका काटो-स्टैफोर्ड ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित