अलवर , अगस्त 12 -- राजस्थान में अलवर के अखेपुरा थाना क्षेत्र में लाल खान स्थित वाल्मीकि मंदिर के पास पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है।

पीड़ित के पिता बंटी कुमार ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा प्रेम कुमार कांवड़ लेने गया था। कांवड़ चढ़ाने के बाद नहा-धोकर वह शाम करीब छह बजे अपने घर से जा रहा था। इसी दौरान पड़ोसी युवकों ने गाली-गलौज के बाद उस पर लाठी, सरिया और पाइप से हमले किये इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित