अलवर , सितम्बर 01 -- राजस्थान में कोटपूतली-बहरोड़ जिले के मांढण थाना क्षेत्र में पुलिस ने काठुवास टोल प्लाजा पर पूर्व पंचायत समिति प्रधान बलवान सिंह यादव और उनके चालक पर जानलेवा हमला करने के मामले में तीन और वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह ने मंगलवार को बताया कि आरोपी नितिन यादव, पवन कुमार और राहुल यादव को गिरफ्तार करने के साथ ही घटना में इस्तेमाल की गयी दूसरी बोलेरो गाड़ी भी जब्त कर ली गयी है। इस मामले में मुख्य आरोपी अजय उर्फ पहलवान उर्फ राठीया उर्फ साका को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
उन्होंने बताया कि 19 अगस्त को पूर्व पंचायत समिति प्रधान बलवान सिंह यादव अपनी फॉर्च्यूनरकार से चालक विजय सिंह के साथ काठुवास जा रहे थे। काठुवास टोल प्लाजा पर टोल बूथ के पास बोलेरो ने उनकी फॉर्च्यूनर गाड़ी दो तीन बार टक्कर मारी। इसके बाद एक अन्य बोलेरो में सवार आये लोगों ने उनकी गाड़ी में तोडफोड़ की और वह और चालक गाड़ी से निकलकर भागे तो उनपर जानलेवा हमला किया गया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित