सोनीपत , जुलाई 19 -- हरियाणा सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के सहयोग से जीवीएम गर्ल्स कॉलेज में आयोजित विश्वप्रसिद्ध जादूगर सम्राट शंकर का चार दिवसीय जादू शो शनिवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। अमृत काल जागरूकता अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में करीब 5,000 लोगों ने भाग लिया।

सम्राट शंकर ने अपने आकर्षक जादुई प्रदर्शनों के माध्यम से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, जल एवं पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति, स्वच्छता, सड़क सुरक्षा, महिलाओं की गरिमा और राष्ट्रीय एकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावी संदेश दिये। मनोरंजन और सामाजिक जागरूकता के इस अनूठे संगम को दर्शकों ने खूब सराहा।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने भी भाग लिया और सामाजिक चेतना को बढ़ावा देने के इस अभिनव प्रयास की प्रशंसा की। उपस्थित लोगों ने हरियाणा सरकार की जन-जागरूकता पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित